माॅ है तो

मां है तो


यकीन है कि जो बिगड़ा है, 

वो सुधर जायेगा।

बिखरा हुआ  समेट कर

संवर जायेगा ।।


भरा दिल उडेल दू जहा, 

मां वो सुकून है।

खाली उदास दिल को भर दे जो,

मा वो जुनून है।।


मेरे शंका - ग्लानि  के व्यूह को भेदने वाली ,

अचूक शस्त्र मां।।

" तुम कर लोगी"....मेरी साहस का

उर्जा मंत्र मां।।


मां है तो बचा हुआ,

बचपन का जायका है।

जीवन के हर किस्से कहानी की,

 वह प्रमुख नायिका है।।


भागमभाग , आनन फानन, दुविधा, शंका ...

जाने कितनी समस्याओ मे मन ग्रसित है।

पर है अटूट भरोसा कि

मां की दुआ मे सब सुरक्षित है।।।


मां है तो....














Comments

Popular posts from this blog

A Wonderful Mother-In-Law

शिव - पुरुषत्व और नारीत्व

मां